LIKE INDIA National Drawing Competion 2025, Organized by LIKE INDIA FAMILY
दिनांक 25 दिसंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को सराय खलील, डी.डी.ए. फ्लैट, दिल्ली-110006 में LIKE INDIA FAMILY द्वारा LIKE INDIA NATIONAL DRAWING COMPETITION 2025 का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी समुदायों के बच्चों ने भाग लिया। लगभग 500 बच्चों ने भागीदारी की। बच्चों में उत्साह और उमंग इतनी अधिक थी कि चारों ओर रौनक ही रौनक नजर आ रही थी, मानो बगीचे में रंग-बिरंगे फूल खिले हों और चिड़ियों की मधुर चहचहाहट गूंज रही हो। इस कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने में सराय खलील के बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और सम्माननीय अतिथि — नवाब मोइनुद्दीन उर्फ कल्लू, मो. उमर अंसारी, नेता मोईज्जम उर्फ लड्डू, संदीप यादव, मो. अहिया आदि व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम एक सुनहरे पल के रूप में याद किया जाएगा। ड्राइंग की सभी सामग्री बच्चों को निःशुल्क प्रदान की गई और सभी को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। हर प्रतिभागी को सर्टिफिकेट भी दिया गया। बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी बनाई हुई चित्रकारी देखकर दर्शकों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
कुल 33 बच्चों को विजेता चुना गया तथा 30 बच्चों को प्रशंसनीय पुरस्कार दिए गए (जैसे — यश, खुशी, जश, इरम, आलिया, रहान, तसनीम, कार्तिक, काकुल, मरियम, इब्रा, जुबिया, सैयद, अरबा, ऋषि, रिंकी, शहीदा, आबिदा, तस्नीम, युसरा, हुमेरा, आइसा, अलमीजा, नूर, गुलशन, फातिमा, फौजिया आदि)।
इसके अलावा टॉप 3 विजेता भी चुने गए:
- प्रथम स्थान: आलिया — ₹5000, गोल्ड मेडल और ट्रॉफी
- द्वितीय स्थान: नम्रा — ₹3000 और सिल्वर मेडल
- तृतीय स्थान: इफरा — ₹1000
LIKE INDIA टीम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हम भी सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हैं।